कोरोना वायरस (COVID19) की रोकथाम के लिए क्या करे, क्या ना करे ? कोरोना से बचाव के लिए क्या करे बार - बार हाथ धोएं अपने हाथों को अल्कोहल - आधारित हैंड वाश या साबुन और पानी से तब भी साफ़ करें जब आपके हाथ साफ दिख रहे हो। मास्क लगाएं लक्षणहीन व्यक्ति छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह ढक कर रखें और मास्क लगाएं सरकार द्वारा जारी सलाह का पालन करें राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सलाह का पूरी तरह से पालन करें। अपने डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपको बुखार , खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो , तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। · निकट संपर्क से बचें यदि आप खांसी और बुखार का अनुभव कर रहे हैं तो किसी के संपर्क में न आएं · चेहरे को बार - बार छूने से बचें अपनी आँखें , नाक या मुँह न छुएँ। सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं। · दूषित वस्तुओं के संपर्क से बचे मोबाइल फोन को सैनिटाइजर से नियमित रूप से साफ करें। ...